{"_id":"61883f4e6e8ca692978a2878234534ce","slug":"denied-dowry-woman-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर महिला को मार डाला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर गांव के मजरा जुजहरिया वर्माडीह में दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने एक महिला की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद महिला का पिता जब उसके गांव पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती जनपद के हरैय्या थाना क्षेत्र के रजई छपिया गांव निवासी राम आज्ञा ने बताया कि उसने दो साल पहले अपनी बेटी वनदेवी (25) की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर गांव के मजरा जुजहरिया वर्माडीह के रहने वाले एक युवक से की थी। राम आज्ञा के मुताबिक ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
उनका आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ससुराल वालों ने बुधवार की शाम वनदेवी की हत्या कर दी। राम आज्ञा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। इस मामले में राम आज्ञा ने खोड़ारे थाने में ससुरालियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।