{"_id":"6aea1e23d52c9373070dda3a","slug":"body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-a-paddy-field-murder-suspected-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159575-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो- 49- मंटू सिंह। फाइल फोटो
- परिजनों ने पड़ोसी गांव के मंदिर पुजारी समेत चार लोगों पर लगाया आरोप
- सिर और कंधे पर मिले मारपीट के गंभीर चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव से चार दिन से लापता युवक का शव मंगलवार देर शाम पड़ोसी गांव कंजौरा में धान के खेत में पड़ा मिला। युवक के सिर और दाहिने कंधे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने चार लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बलनापुर निवासी मंटू सिंह (35) खेती करते थे। वह बीती 30 अक्तूबर की शाम करीब एक बजे घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। मंगलवार शाम करीब छह बजे चचेरे भाई अमरेश सिंह ने कंजौरा गांव निवासी सुशील शुक्ला के धान के खेत में उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कासिमपुर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। चचेरे भाई अमरेश ने बताया कि मंटू चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी पांच वर्ष पहले हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव में हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी से तलाक हो गया था। बेटे की मौत से मां बिटौली और पिता उदय प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति, मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों पर नशे में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। मामले की जांच की जा रही है।