फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   collective misconduct to the teenager

किशोरी से किया सामूहिक दुराचार

Fri, 11 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 11 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
collective misconduct to the teenager
gangrape - फोटो : BBC
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों की दी। इसके बाद परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया लड़की गुरुवार की देर शाम अपने घर से बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। वहां पड़ोसी गांव के दो युवक पहले से ही बैठे थे। पीड़िता के अनुसार दोनों ने उसे दबोच लिया और पास के खेत में खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दोनो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने अपने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन उसे रात में ही लेकर थाने पहुंचे।


इस मामले में पीड़िता ने पड़ोसी गांव के रहने वाले नंगा उर्फ केशवराम व श्रीकुमार निवासी कौमसाबाद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed