फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-Atrocity against a dancer in Nalanda; 2 youths commit a vile act.

बिहार: बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप, कमरे में मौजूद थे सात युवक; दो पर गंभीर आरोप

Sun, 01 Nov 2026 02:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में बर्थडे पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर दो युवतियों को छात्रों के किराये के कमरे में बुलाया गया था, जहां पहले से सात युवक मौजूद थे।

विज्ञापन
bihar-nalanda-Atrocity against a dancer in Nalanda; 2 youths commit a vile act.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में बर्थडे पार्टी के बहाने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। आरोप है कि डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर दो युवतियों को छात्रों के किराये के कमरे में बुलाया गया था। वहां पहले से सात युवक मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उसकी साथी युवती के वहां से चले जाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में डांस कराने के नाम पर बुलाया

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। इस मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। इसी मौके पर पार्टी आयोजित की गई थी और डांस कार्यक्रम के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था। पीड़िता के मुताबिक, जब दोनों युवतियां वहां पहुंचीं तो कमरे में सात युवक पहले से मौजूद थे। कार्यक्रम के बीच उसकी साथी युवती वहां से चली गई। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद सामने आई बातचीत में पीड़िता ने बताया कि उसे डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर कमरे में बुलाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। उसने कहा कि कमरे में सात युवक थे, जिनमें से दो ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के अनुसार, वह दोनों युवकों को पहले से नहीं जानती थी। वे पार्टी में शामिल युवक थे। उसके साथ एक और लड़की आई थी, जो घटना से पहले ही वहां से चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। जांच टीम ने कमरे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से कई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके।

दोनों युवतियां पुलिस की अभिरक्षा में, पीड़िता की मेडिकल जांच की तैयारी

पुलिस ने घटना के बाद दोनों युवतियों को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया है। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed