फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coach attendant flirting with the girl

कोच अटेंडेंट ने बालिका से की छेड़खानी

Tue, 10 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 10 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Coach attendant flirting with the girl
गिरफ्तार आराोपी - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार की आधी रात कोच अटेंडेंट ने एक बालिका से छेड़खानी की। बालिका की चीख सुनकर परिवारीजन जाग गए। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर परिवारीजनों ने कोतवाली जीआरपी में कोच अटेंडेंट के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जीआरपी ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल लखनऊ होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी कोतवाली लखनऊ को केस ट्रांसफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


मुंबई की रहने वाली 10 वर्षीय लड़की अपने परिवारीजनों के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार को मुंबई से बस्ती जा रही थी। सोमवार की आधी रात बालिका के एसी कोच में सोते समय कोच अटेंडेंट अमरनाथ मिश्रा उर्फ अमित निवासी लक्ष्मनपुर चौरीचौरा गोरखपुर ने उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की चीख सुनकर परिवारीजन जाग गए और कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया। परिवारीजनों ने ट्रेन एस्कोर्ट के सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। सिपाहियों ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।


इस मामले में बालिका के भाई ने कोतवाली जीआरपी में कोच अटेंडेंट अमरनाथ मिश्रा उर्फ अमित के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी नरायन यादव ने बताया कि घटनास्थल लखनऊ होने के कारण केस दर्ज कर जीआरपी लखनऊ को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed