{"_id":"3fcff85e92430d149c76055d68a9c047","slug":"businessman-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 55 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से 55 हजार की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की जैविक खाद कंपनी ने परसपुर के एक दुकानदार को खाद की एजेंसी देने का झांसा देकर 63 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद महज आठ हजार रुपये का स्टॉक देकर कंपनी फरार हो गई। मामले में एसपी के आदेश पर बुधवार को परसपुर थाने में खाद कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
परसपुर के ग्राम पूरे सुज्जा सिंह डेहरास निवासी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अहेठ चौराहे पर उसकी टेंट की दुकान है। आठ अगस्त को उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया, उसने अपना नाम धनंजय सिंह बताते हुए कहा कि वह हरियाली एग्रो बाजार विकास नगर लखनऊ का कर्मचारी है। ये कंपनी खाद बनाती और बेचती है।
विज्ञापन
बताया कि कंपनी शहर मुख्यालयों समेत कस्बों में एजेंसी आवंटित कर रही है। चंद्रशेखर ने बताया कि खाद की एजेंसी के लिए धनंजय ने 10 अगस्त को उसे अधिकृत करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया। खाद की खेप भेजने के लिए धनंजय ने उससे 10 हजार नगद व 38 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट मांगा। चंद्रशेखर ने बताया कि उसने धनंजय को नगदी व पंजाब नेशनल बैंक का 38 हजार रुपये का ड्राफ्ट दे दिया।
विज्ञापन
इसके बाद धनंजय ने 14 अगस्त को दो सौ रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उसे 40 बोरी खाद भेज दी। चंद्रशेखर ने बताया कि उसी दिन धनंजय ने उससे हरियाली एग्रो बाजार के महिंद्रा कोटक बैंक लखनऊ के खाते में 15 हजार रुपये जमा कराकर और स्टॉक भेजने को कहा था। चंद्रशेखर ने बताया कि रुपये जमा करने के जब खाद नहीं पहुंची तो उसने धनंजय को फोन किया। इस पर उसने दो-तीन दिन बाद खाद भेजने का आश्वासन दिया।
मगर इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। चंद्रशेखर ने बताया कि जब उसने लखनऊ जाकर पड़ताल की तो पता चला कि कंपनी कार्यालय खाली करके भाग गई है। चंद्रशेखर ने बुधवार को एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना परसपुर में हरियाली एग्रो बाजार विकास नगर लखनऊ के कर्मचारी धनंजय सिंह के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।