फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Broken statues of stone, dozens injured

पथराव से प्रतिमाएं खंडित, दर्जनों घायल

Thu, 13 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Broken statues of stone, dozens injured
बवाल के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उतरौला क्षेत्र के महदेइया बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे कई मूर्तियां खंडित हो गईं और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ ही लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन


उधर, घटना से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसपी ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। मामले में पुलिस ने 36 नामजद तथा करीब 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मुरार तथा पचपेड़वा थाना क्षेत्र के कुशमहर गांव में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव हुआ। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उतरौला के महदेइया बाजार में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस बाजार में पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने धार्मिक स्थल पर अबीर फेंकने का आरोप लगाकर पथराव शुरू कर दिया। घरों व छतों से किए गए पथराव में कई प्रतिमाएं खंडित हो गईं। घटना में जगन्नाथ, संजय, सचिन, राशीराम समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। पथराव से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने विसर्जन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपद्रवियों के सामने असहाय बनी रही। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय सपा विधायक जगराम पासवान को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। भीड़ का आक्रोश देख विधायक वहां से चले गए। मौके पर पहुंचे एसपी राजीव मल्होत्रा के सामने भी उपद्रवियों ने पथराव किया।

एसपी के आदेश पर पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने के लिए जमकर लाठियां भांजीं और हवाई फायरिंग भी की। देर शाम एसपी ने लोगों को समझाकर गुमड़ीघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदंबा सोनकर ने महदेइया बाजार की घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई की है। बाजार में अभी भी तनाव व्याप्त है। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। पुलिस लोगों से दुकानें खोलने की अपील कर रही है। 

एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि महदेइया बाजार में हुई घटना के संबंध में 36 नामजद तथा करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के कुशमहर गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर हुए पथराव में 18 लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष पचपेड़वा आरके यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ के 11-11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी तरह उतरौला के रामपुर मुरार गांव में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed