फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bayf officer killed, the bodies thrown into the canal

बायफ अधिकारी की हत्या, नहर में फेंका शव

Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bayf officer killed, the bodies thrown into the canal
हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रामलीला देखने के लिए शनिवार की रात घर से निकले बायफ अधिकारी की बदमाशों ने हत्या कर दी और शव भैरमपुर गांव के मजरा बरईपुरवा के समीप सरयू नहर पुल के नीचे फेंक दिया। रविवार को सुबह बायफ अधिकारी का शव नहर में उतराता मिला। उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने नहर में शव उतराता देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में बायफ अधिकारी के पिता ने कौड़िया थाने में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले अवधेशकुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि उनका बेटा शेखर मिश्र उर्फ छोटू (21) सीतापुर जनपद में बायफ अधिकारी के पद पर तैैनात था। वह शनिवार की शाम वहां से घर आया था।
विज्ञापन


अवधेश के मुताबिक उनके बेटे छोटू के मोबाइल पर शनिवार की रात आठ बजे एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद वह मल्लापुर में चल रही रामलीला देखने के लिए घर से निकला था, मगर देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह बरईपुरवा के समीप सरयू नहर के पास से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने नहर पुल के नीचे पानी में छोटू का शव उतराता देखा तो गांव वालों की सूचना दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

अवेधश का कहना है कि उनके बेटे की बदमाशों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सरयू नहर में फेंक दिया है। पुलिस ने नहर के पास रामदीन के धान लगे खेत से छोटू के जूते व बाइक बरामद की है।


पुलिस के मुताबिक खेत में धान की फसल क्षतिग्रस्त मिली है। इससे माना जा रहा है कि छोटू की हत्या खेत में करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। अवधेश ने कौड़िया थाने में एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कौड़िया मनोजकुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed