{"_id":"5a2c10034f1c1b0d698c0f7f","slug":"81512837123-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद के मसौधा चीनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ने की घटतौली पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजाबाद के मसौधा चीनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ने की घटतौली पकड़ी
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा चीनी मिल के क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ी
गोंडा। फैजाबाद की मसौधा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना विभाग की टीम ने छापेमारी कर गन्ने की घटतौली पकड़ी है। टीम ने गोंडा में संचालित बहादुर पुर के गन्ना क्र य केंद्र का निरीक्षण किया तो केंद्र पर आठ प्रतिशत गन्ने की घटतौली मिली। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने तौल लिपिक पर कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को रिपोर्ट भेजी है।
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह व नवाबगंज गन्ना समिति के सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने शनिवार को फैजाबाद की मसौधा चीनी मिल के गोंडा में संचालित बहादुर पुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। चीनी मिल के लिपिक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा की ओर से तौल में किसानों के गन्ने में घटतौली करते पकड़ा गया।
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने किसान राम बचन के गन्ना लदी ट्राली गाड़ी तौल करायी तो कुल 44.00 क्विंटल वजन आया। इसके साथ जब 8.50 क्विंटल का बांट रखा गया तौल का वजन 52.50 की जगह 51.80 ठहरा।
विज्ञापन
गन्ने के कुल वजन में आठ प्रतिशत की चीनी मिल व तौल लिपिक की ओर से घटतौली की जा रही थी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जांच में तौल लिपिक बिना प्रशासन के ओर से जारी लाईसेंस के तौल कर रहा था।
तौल लिपिक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के पास के वल चीनी मिल की ओर से जारी अधिकार पत्र ही था। उन्होंने बताया कि घटतौली की रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के बजाज चीनी मिल के अमदही,जबर नगर,परासपट्टी मझवार व धौरहरा घाट का निरीक्षण किया।