{"_id":"5a09ded54f1c1b6f548bce94","slug":"81510596309-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ का जाली हस्ताक्षर बनाकर सहायक अध्यापक बना प्रवक्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडीओ का जाली हस्ताक्षर बनाकर सहायक अध्यापक बना प्रवक्ता
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीडीओ का जाली हस्ताक्षर बनाकर सहायक अध्यापक बना प्रवक्ता
गोंडा। बड़गांव के रेलवे कॉलोनी स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में तैनात एक सहायक अध्यापक ने पदोन्नति पाने के लिए पत्रावली पर कॉलेज के प्रशासक रहे सीडीओ का जाली हस्ताक्षर बना लिया। प्रधानाचार्य से मिलीभगत कर किए गए इस फर्जीवाड़े की बदौलत सहायक अध्यापक प्रवक्ता बन बैठा।
लेकिन कॉलेज के ही एक प्रवक्ता ने जब सीडीओ से पदोन्नति को लेकर सूचना मांगी तो उन्होंने अपना हस्ताक्षर जाली होने के जानकारी दी। इस मामले में प्रवक्ता ने कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बड़गांव के रेलवे कालोनी स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में तैनात हरिशंकर द्विवेदी के मुताबिक वह इसी इंटर कालेज में इतिहास के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। इसी कालेज में गोरखपुर जिले के ग्राम सोहनाग पचपेड़वा के रहने वाले अनिल कुमार सिंह भी सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि अनिल कुमार ने प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति पाने के लिए कालेज के प्रधानाचार्य रहे अवधेश चंद्र बाथम के साथ मिलीभगत कर पदोन्नति की फर्जी पत्रावली तैयार करा ली। पत्रावली पर कॉलेज के तत्कालीन प्रशासक रहे मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित का फर्जी हस्ताक्षर भी बना लिया।
सेवानिवृत्त होने से पहले प्रधानाचार्य अवधेश चंद्र बाथम ने 17 मार्च को पदोन्नति की फाइल का अनुमोदन कर उसे जिला विद्यालय निरीक्षक के पास भेज दिया। हरिशंकर द्विवेदी ने बताया कि उन्हे जब इस पदोन्नति की जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनसूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पदोन्नति प्रक्रिया की जानकारी मांगी।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपना हस्ताक्षर फर्जी होने की जानकारी दी। जाली हस्ताक्षर के खुलासे के बाद हरिशंकर ने अदालत में शिकायत करते हुए सहायक अध्यापक व प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कोतवाली नगर की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार सिंह व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अवधेश चंद्र बाथम के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।