फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सिलेंडर लीक होने लगी आग में मासूम बच्ची की मौत, महिला झुलसी

सिलेंडर लीक होने लगी आग में मासूम बच्ची की मौत, महिला झुलसी

Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लीक होने लगी आग में मासूम बच्ची की मौत, महिला झुलसी
मसकनवा (गोंडा)। सेहरी बनाने समय रसोईं गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में आठ साल की मासूम बच्ची व एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना छपिया के मसकनवां पुलिस चौकी क्षेत्र के खालेगांव के रहने वाले आबिद अली ने बताया कि शुक्रवार की भोर उसकी पत्नी साजिदा (45) रसोईं गैस चूल्हे पर सहरी बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे आग लग गई। आग पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आने से उसकी मासूम भांजी जैनम (8) व पत्नी साजिदा गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान जैनम की लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि साजिदा का इलाज चल रहा है। आबिद अली ने बताया कि आग से पूरे घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से दीवारें दरक गईं और छत व दीवारों के प्लास्टर टूटक गिर गए। आग से तीन लाख रुपए की संपति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग से पांच घरों की गृहस्थी का सामान राख
गोंडा। मौसम की तपिश से आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। तीन थाना क्षेत्रों के चार गांवों में लगी आग से फूस के पांच घर जलकर राख हो गए। आग से पांचों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम खिरीडीह गांव के रहने वाले रामअचल यादव के फूस के घर की टटिया में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें पड़ोस के रहने वाले राम आनंद यादव के घर को भी पकड़ ली। आग में दोनों घरों के अनाज, कपड़े, सिलाई मशीन, बर्तन, बाइक, सायकिल, पंपसेट समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दूसरी घटना में नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गांव के मजरे बखिरा के रहने वाले रामदीन के घर में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से 50 हजार रुपये की सपंत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान नवनीत पांडेय ने बताया कि आग की सूचना हल्का लेेखपाल को दी गई है। तीसरी घटना में थाना कटरा बाजार क्षेत्र के भैरमपुर गांव के मजरे पाठक पुरवा के रहने वाले शिवराम के घर में लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से तकरीबन 1 लाख रुपये की सपंत्ति का नुकसान हुआ है।


चौथी घटना में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ही वीरपुर गांव के मजरे पूरे डफलिया निवासी मोहर्रम अली के घर में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल राकेश कुमार ने बताया आग से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed