{"_id":"5c65a57abdec226bbc656ff8","slug":"31550165370-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छज्जा गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के वन टांगिया गांव हरदवा के मजरा महेशपुर में दो परिवारों के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का छज्जा गुरुवार को अचानक ढह गया। जिसकी चपेट में आने से मलबे में दबकर चाचा और भतीजे की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मनकापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अचानक हुए हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हरदवा गांव के मजरा महेशपुर की रहने वाली बिट्टन देवी पत्नी रामफेर व विंदा देवी पत्नी रामदास प्रधानमंत्री आवास योजना से अपना घर बनवा रही थीं। मकान की दीवारें उठ चुकी थीं और छज्जा भी बन गया था। इसके बाद राजगीर छत डालने के लिए सांचा बना रहे थे।
इसी बीच छत डालने से पहले ही छज्जे का सांचा खोल दिया गया, जिससे छज्जा गुरुवार की सुबह अचानक ढह गया। जिस समय हादसा हुआ, दोनों परिवारों के रामफेर भर, रामदास, समीर कुमार उर्फ सुमित, सुनील छज्जे के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। इससे चपेट में आकर मलबे के नीचे दबकर रामदास (40) पुत्र संतराम व उसके भतीजे समीर कुमार उर्फ सुमित (10) पुत्र रामफेर की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में सुनील कुमार (16) पुत्र रामदास, रामफेर भर (45) पुत्र संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को छज्जे के मलबे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक नीरज गुप्ता ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान धनीराम पुत्र मथुरा की तहरीर पर इत्तफाकिया घटना दर्ज कर ली गई है।
इनसेट
परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामदास व उसके भतीजे की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा है। रामदास के बड़े भाई रामफेर व रामदास के बेटे सुनील (16), संजय(14), बेटी रोशनी (12), आरती (10), मैना(8), पत्नी विन्दा देवी के साथ ही समीर कुमार उर्फ सुमित बड़ी बहन रिंकी (18) व करीना(15) का रो-रोकर हाल बेहाल है।