फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खेलते समय एक बच्चे के सिर पर लगा पत्थर, मौत

खेलते समय एक बच्चे के सिर पर लगा पत्थर, मौत

Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
खेलते समय एक बच्चे के सिर पर लगा पत्थर, मौत

विज्ञापन
वजीरगंज(गोंडा)। आपस में खेलते समय दो बच्चों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। इसमें एक बच्चे के सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के रामपुर खरहटा के मजरे जोकाही में दो बच्चों के आपसी खेल में एक आठ वर्षीय बालक की जान चली गयी। जोकाही निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र किशन (8) गांव के ही द्वारिका के बेटे जैजैराम (8) के साथ गांव के काली मंदिर के पास खेल रहा था।


खेलते-खेलते दोनों एक-दूसरे पर ईंट व पत्थर के टुकड़े फेंकने लगे। जैजैराम द्वारा फेंका गया ईंट का टुकड़ा लगने से किशन गिर गया। जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आयी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed