फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर लटकाया शव

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर लटकाया शव

Wed, 15 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर लटकाया शव
विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया शव
विज्ञापन


खोंडारे गोंडा। थाना क्षेत्र के कोटखास के मजरा परसातप्पा कोट गांव में बुधवार को दहेज की मांग न पूरी होने पर मंगलवार की रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई और उसका शव छत के कुंडे से लटका दिया गया।

सूचना पर मनकापुर क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में विवाहिता की मां ने उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खोंड़ारे थाना क्षेत्र के सीतारामपुर ग्रांट गांव के मजरे सगरागढ़ की रहने वाली सफरुननिशा के मुताबिक चार साल पहले उसने अपनी बेटी जुबैदा खातून (25) का निकाह इसी थाना क्षेत्र के परसातप्पाकोट गांव के रहने वाले इस्माइल के बेटे बब्लू उर्फ शकील के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह के समय उसने अपने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। सफरुननिशा ने बताया कि आए दिन दहेज की मांग को लेकर जुबैदा के परिवार वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। सफरुननिशा का आरोप है कि मंगलवार की रात में जुबैदा के ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटका दिया।

बुधवार को सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंची तो उसकी बेटी का शव कुंडे से लटक रहा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मनकापुर क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद, तहसीलदार बृजमोहन व थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कुंडे से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस मामले में सफरुननिशा ने अपने दामाद बब्लू उर्फ शकील समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप
करनैलगंज(गोंडा)। ससुराल के समीप पेड़ से फंदे पर लटकते मिले युवक के परिजनों ने ससुरालियों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

स्थानीय कोतवाली अंर्तगत ग्राम कुवंरपुर अमरहा के मजरा सिकिहा निवासी रामगोपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि उसका पुत्र लाल मास्टर बीते 26 जून को अपनी पत्नी की विदाई कराने अपने ससुराल ग्राम भितिहा गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे मारापीटा और जान से मार देने की धमकी भी दी थी।

जिससे संबंधित मामला न्यायालय पर विचाराधीन है। पत्र में कहा गया है कि 12 नवंबर को लाल मास्टर ने बताया था कि वह ग्राम सुदईपुरवा में आयोजित एक बरही संस्कार में शामिल होने जा रहा है। रात्रि के समय उसने फोन करके कई लोगों का नाम बताते हुए कहा कि जल्द आप लोग आ जाओ नहीं तो ये लोग हमें जान से मार देंगे।

जिस पर रात्रि के समय उसका छोटा पुत्र हाकिम लाल उसके ससुराल पहुंचा। जहां ससुराली जनों ने लाल मास्टर को वहां न होने की बात बताकर भगा दिया। सुबह सूचना मिली कि लाल मास्टर का शव ग्राम भितिहा के पास एक वृक्ष के पास पड़ा है।


उसका आरोप है कि उसने फांसी नहीं लगाया है, बल्कि उसकी हत्या की गयी है। लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में जुटी है। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि फांसी लगाने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed