फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.38 lakh in cash recovered from Jeep

जीप से मिली 2.38 लाख की नकदी

Sun, 05 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sun, 05 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
2.38 lakh in cash recovered from Jeep
परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास मार्ग पर शनिवार की देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने एक जीप से तलाशी में 2.38 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद की गई रकम को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी सुधेश कुमार के मुताबिक वह परसपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश सिंह के साथ शनिवार की देर रात परसपुर डेहरास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक जीप को रोका गया।
विज्ञापन


जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 2.38 लाख रुपये बरामद हुए। जीप सवार ने अपन नाम लालता प्रताप सिंह निवासी रामपुर थाना परसपुर बताया। लालता प्रताप के मुताबिक उन्होंने चीनी मिल को गन्ना बेचा था जिसके बदले में मिल ने उन्हे चीनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी को बाजार में बेचकर वह पैसा लेकर अपने घर जा रहे थे। सुधेश कुमार ने बताया कि लालता प्रताप इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही दिखा सके जिसपर बरामद की गई रकम को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed