{"_id":"5bb79cff867a55352b65fb7f","slug":"191538759935-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान से किशोरी को तीन युवकों ने किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बभनान से किशोरी को तीन युवकों ने किया अगवा
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इनकार पर किशोरी को किया अगवा
गोंडा। स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही एक किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। घटना स्थल तीन थाना क्षेत्र के बार्डर होने के चलते पीड़िता की मां तहरीर देने के लिए दिन भर परेशान रही।
पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी 16 वर्षीया पुत्री बभनान के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर वह परीक्षा देकर घर वापस लौट रही थी। वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी तभी बाइक सवार तीन युवक वहां आ पहुंचे और किशोरी को पकड़कर जबरन बाइक पर लाद लिया।
किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों किशोरी को लेकर फरार हो गए। पीड़िता की मां का कहना है कि जो लोग उसकी पुत्री को अगवा किए हैं उनमें से एक काफी दिनों से शादी के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
मगर उसकी बेटी ने इंकार कर दिया था। उसी युवक ने अपने साथियों संग उनकी बेटी को अगवा किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने घटना की सूचना पैकोलिया पुलिस को दी, जहां उसे मामला गौर थाने का बताकर गौर भेज दिया गया।
जब वह गौर थाना पहुंची तो वहां की पुलिस ने घटना स्थल छपिया थाना बताकर वहां जाने की सलाह दी। एसओ पैकोलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की मां जो घटना स्थल बता रही है।
वह पैकोलिया थाना क्षेत्र में नहीं गौर थाना क्षेत्र में है। एसओ गौर रामसमुझ प्रभाकर व छपिया एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है।