{"_id":"5b1c080a4f1c1bf67a8b4591","slug":"191528563722-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर युवक की अगवा कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर युवक की अगवा कर हत्या
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को अगवा कर मार डाला
गोंडा। युवक को काम के बदले मजदूरी मांगने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मजदूरी मांगने से नाराज दबंगों ने शुक्रवार की शाम युवक को अगवा कर लिया और पीटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसके शव को सफारी में लादकर ठिकाने लगाने जा रहे थे कि टिकरी बाजार के पास युवक की तलाश में निकले उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों को उसका शव सफारी गाड़ी में पड़ा हुआ मिला। इस मामले में वजीरगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोठा गांव के रहने वाले रोहित सिंह के मुताबिक उसका बड़ा भाई पंकज सिंह(28) पिछले एक सप्ताह से गढ़ी गांव के रहने वाले विजयसेन के घर पर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। रोहित का कहना है कि शुक्रवार देर शाम को जब वह काम खत्म करने के बाद पंकज ने विजयसेन से अपनी एक सप्ताह की मजदूरी मांगी तो विजयसेन भड़क गया।
उसने पंकज को वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। इसी बच उसके कुछ अन्य साथी भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर पंकज की पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसे अपनी सफारी पर लादकर लेकर चले गए।
कुछ देर बाद वही पर काम करने वाले एक मजदूर ने पंकज को अगवा कर ले जाने की जानकारी रोहित को दी। रोहित ने बताया कि भाई को अगवा करने की सूचना मिलने पर वह उसकी तलाश में निकला था।
रास्ते में टिकरी बाजार में उसे सफारी खड़ी दिखाई दी। वह सफारी के नजदीक पहुंचा तो उसमें पंकज का शव पड़ा हुआ था। रोहित का आरोप है कि विजयसेन व उसके साथियों ने पंकज को अगवा कर उसे मारा पीटा और उसकी हत्या कर शव को सफारी में छिपा दिया।
इस मामले में रोहित ने गढ़ी गांव के रहने वाले विजयसेन सिंह, भगवान बक्श सिंह, राकेश सिंह,पूरे डाढू रामपुर निवासी श्रीपाल सिंह व सोनारन टोला वजीरगंज के रहने वाले हारून के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
घर से मजदूरी करने निकले पंकज ने वापस लौटने पर मजदूरी लेकर आने की बात कही थी मगर इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था कि मजदूरी मांगने कीमत पंकज को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।
शुक्रवार की देर शाम जब पंकज के हत्या की खबर उसके घर पहुंची तो पंकज का इंतजार कर रही उसकी पत्नी पिंकी बदहवाश हो गई।
पंकज की दोनो बेटियां क्षमा (7),तेजल (5) व एक बेटा शिवांश (3) अपनी मां को रोता बिलखता देख इसका अंदाजा लगा रहे थे कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है और वह अब कभी लौटकर घर नहीं आएंगे।