{"_id":"5ce18fd2bdec22077f3adcd0","slug":"181558286290-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़ककर आग लगाए गए युवक ने तोड़ा दम, खोरहंसा गर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल छिड़ककर आग लगाए गए युवक ने तोड़ा दम, खोरहंसा गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए मुगलजोत गांव के विष्णु गोस्वामी (20) ने रविवार दोपहर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना गोंडा पहुंची तो खोरहंसा बाजार में तनाव व्याप्त हो गया। यहां खोरहंसा और जमुनियाबाग बाजार में दुकानों के शटर गिर गए। विष्णु की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तनाव को देखते हुए एहतियातन खोरहंसा इलाके में कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। मगर खोरहंसा, चिस्तीपुर समेत कई स्थानों पर पुलिस पीकेट कर रही है।
बता दें कि कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत के रहने वाले राम गिरी का बेटा विष्णु गोस्वामी (20) को 14 मई की रात अपने पिता को बुलाने के लिए घर से निकला था। वह चिस्तीपुर के पास अपने पिता से बात कर रहा था। इसी बीच विष्णु की अपने पिता से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान वहा खड़े एक टैंकर चालक समेत दो युवकों ने उसे रोका तो विष्णु की उनसे कहासुनी हो गई। इसी बात पर टैंकर चालक और उसके साथियों ने विष्णु पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
वहां तीन दिनों बाद सदर विधायक प्रतीक भूषण ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां विष्णु की रविवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। विष्णु की मौत की खबर गोंडा पहुंची तो यहां माहौल गर्म हो गया। प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली। पुलिस ने खोरहंसा कस्बे समेत शहर में रूट मार्च किया। इसके बाद एहतियातन खोरहंसा, जमुनियाबाग, मुगलजोत कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। खोरहंसा कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस पीकेट कर रही है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ऐहतियान पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लोगों से की सौहार्द बनाने की अपील
विष्णु गोस्वामी की मौत से गर्माए खोरहंसा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने खोरहंसा पुलिस चौकी में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों संग रविवार को बैठक की। दोनों अधिकारियों ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। दोनों पक्ष के लोग शांति बनाए रखें। जिससे माहौल खराब न होने पाए।