फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पत्नी को पहले मारा पीटा फिर खौलती कढ़ाई के तेल में फेंका

पत्नी को पहले मारा पीटा फिर खौलती कढ़ाई के तेल में फेंका

Fri, 23 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पहले मारा पीटा फिर खौलती कढ़ाई के तेल में फेंका
पत्नी को पीटकर खौलते तेल में फेंका
विज्ञापन


करनैलगंज(गोंडा)। एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर पहले अपने पत्नी को पीटा। महिला अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर में छुप गई तो पति ने उसे खौलते तेल की कढ़ाई में धकेल दिया। जिससे महिला बुरी तरह जल गई।

जिसे इलाज के लिए उसके मायके वाले जिला अस्पताल गोंडा ले गए जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत नगर चौकी के मोहल्ला नई बस्ती का है। जहां गुरुवार शाम रमजान अली अपनी पत्नी नाजनीन को घरेलू विवाद के चलते पीट रहा था। नाजनीन अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी अच्छन के घर में जा छिपी।
विज्ञापन


अच्छन अपने घर में बच्चों के खाने वाली नलकी को तलकर पैक करने का काम करता था। उसके घर में तेल से भरी कढ़ाई भठ्ठी पर रखी थी तथा तेल खौल रहा था। उसी बीच रमजान अपनी पत्नी नाजनीन को खोजते हुए उसके घर में पहुंच गया और पत्नी के मिल जाने पर वहीं पीटते हुए उसे कड़ाही में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वो गंभीर रूप से जल गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे करनैलगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सीय के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला को जिला चिकित्सालय से भी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। महिला के मायके वालों ने उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला के भाई मोहम्मद शकील का आरोप है कि रमजान आए दिन उसे प्रताड़ित करता था तथा खौलते हुए तेल की कढ़ाई में उसे ढकेल दिया जिससे वह बुरी तरह जल गई है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।


दूसरी ओर पुलिस ने महिला नाजनीन की तहरीर पर उसके पति रमजान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना नगर चौकी प्रभारी से कराई जा रही है अभियुक्त फरार हैं जिसकी तलाश लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed