फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   साल के पहले दिन ही बिजली ने दिया गच्चा

साल के पहले दिन ही बिजली ने दिया गच्चा

Mon, 01 Jan 2018 09:45 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
साल के पहले दिन ही बिजली ने दिया गच्चा
साल के पहले दिन ही बिजली ने दिया गच्चा
विज्ञापन


गोंडा। साल के पहले दिन सोमवार को ही सिविल लाइन इलाके में हास्पिटल फीडर के लिए लगा केबिल बक्सा दग गया। जिससे पूरे सिविल लाइन इलाके की बिजली गुल हो गई। रानीपुरवा और पुलिस लाइन इलाके की बिजली बहाल करने में 6 घंटे लग गए। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा।

रविवार को सिविल लाइन इलाके के लोग न्यू ईयर पार्टी मनाने के बाद सोमवार को जब सोकर उठे तो उनके घर की बत्ती ही गुल थी। पता चला कि सुबह 4 बजे अचानक आए फाल्ट से हास्पिटल फीडर का केबिल बक्सा ही दग गया है।
विज्ञापन


जिससे साल के पहले दिन ही लोगों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। हालांकि सिविल लाइन बिजली घर के बिजलीकर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सिविल लाइन बिजली घर के ज्यादातर इलाकों की बिजली बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रानीपुरवा और पुलिस लाइन इलाके की बिजली बहाल करने में 6 घंटे का समय लग गया। अवर अभियंता सिविल लाइन आकाश रावत ने बताया कि हास्पिटल फीडर का केबिल बक्सा दगने से सोमवार की सुबह बिजली को लेकर दिक्कत आई थी।


लेकिन ढाई से तीन घंटों में ज्यादातर इलाकों की बिजली बहाल कर दी गई। पुलिस लाइन और रानीपुरवा की बिजली बहाल करने में कुछ समय लगा था। लेकिन अब सभी जगहों की सप्लाई नार्मल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed