फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नाबालिगों ने लूटी थी बाइक, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा

नाबालिगों ने लूटी थी बाइक, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा

Wed, 27 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नाबालिगों ने लूटी थी बाइक, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


इसी साल इन तीन किशोरों ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। 11वीं में दाखिला भी लिया है। उनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। तीनों को ही फिजूलखर्ची की आदत है। घर से फिजूलखर्ची के लिए रुपये मिल नहीं रहे थे तो उन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। रविवार को तीनों ने नकाब बांधकर बाइक लूटी। कहीं जुगाड़ न बनने पर किसी कबाड़ी के यहां बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

रविवार की शाम मानगढी निवासी आदेश पुत्र विनोद अपने साथी जीतू के साथ गोंडा से सामान लेकर गांव लौट रहे थे, तभी अलीगढ़ रोड पर बलवीर सिंह स्कूल के समीप टीवीएस बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर आदेश से बाइक लूट ली थी।
विज्ञापन


गोंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि लुटेरों की तलाश में एसआई देवेंद्र यादव, प्रदीप मलिक, रवि कुमार तलाश में लगे थे। नुनेरा नहर पुल की पटरी पर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूटी गई बाइक लेकर तीन बदमाश नयाबास की ओर से आ रहे हैं। इस पर पुलिस उनका तारापुर पुल पर उनका इंतजार करने लगी। थोड़ी देर में तीन लोग बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके पास से लूटी गई बाइक और तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए तीनों लुटेरे नाबालिग हैं। इनमें एक की उम्र 15 वर्ष, दूसरे की 16 वर्ष और तीसरे की 17 वर्ष है। तीनों टप्पल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उन पर पहले कोई अपराध दर्ज नहीं है। जेब खर्च के लिए उन्होंने बाइक लूटी थी। उसे बेचने का जुगाड़ नहीं कर पाए। इस पर किसी कबाड़ी के हाथ बाइक बेचने की जुगत भिड़ा रहे थे। तीनों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed