फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against the Sub-Inspector and three others in the case of the animals escaping

Lucknow News: पशुओं के भागने के मामले में दरोगा व तीन अन्य पर होगी कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the Sub-Inspector and three others in the case of the animals escaping
लखनऊ। निजी गोशाला से तीन पशुओं के भागने और एक की मौत के मामले में कोर्ट ने बीबीडी थाने के दरोगा सहित चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम दुबे ने आदेश की प्रति पुलिस आयुक्त को भेजी है। साथ ही प्रमुख सचिव (गृह) को पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीबीडी पुलिस ने 13 फरवरी 2026 को अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर गोयल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने एक ट्रक से 18 पशु बरामद किए थे। हसीब कुरैशी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पशुओं को मनुज श्रीवास्तव की गोशाला में साहब सिंह की अभिरक्षा में सौंपा गया था। आरोपियों की पशुओं को मुक्त कराने की अर्जी पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा तो तीन पशुओं के भागने और एक की मौत की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

कोर्ट ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बीबीडी थाने से जवाब मांगा, जो संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद दरोगा राघवेंद्र कुमार पांडेय, विवेचक निरीक्षक वीरेंद्र यादव और दोनों निजी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed