{"_id":"6a9495f3ff258249050e0fef","slug":"gattu-dor-took-the-life-of-former-soldier-in-bishnah-samba-news-c-392-1-bnj1001-100623-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में गट्टू डोर ने ली पूर्व फौजी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में गट्टू डोर ने ली पूर्व फौजी की जान
विज्ञापन
रिंग रोड पर जिंदर खुर्द के पास दर्दनाक हादसा, काम पर से छुट्टी कर घर लौट रहे थे लखविंदर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र में चीनी नायलॉन धागे (गट्टू डोर) ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। रविवार देर शाम को रिंग रोड पर जिंदर खुर्द के पास इस डोर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पूर्व फौजी की गला कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय लखविंदर सिंह पुत्र शरण सिंह, निवासी दीवानगढ़ (सुचेतगढ़) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री में काम करते थे और छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह बिश्नाह के जिंदर खुर्द स्थित रिंग रोड के पास पहुंचे तो अचानक गट्टू डोर उनके गले में फंस गई, जिससे उनकी गर्दन पर गंभीर कट लग गया। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एसडीएच बिश्नाह पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि लखविंदर सिंह भारतीय सेना के पूर्व जवान थे और मौजूदा समय में मीरां साहिब के ममका गांव के पास रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि गट्टू डोर के कारण पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में करीब तीन अन्य लोग भी घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रतिबंधित और जानलेवा धागे का इस्तेमाल जारी रहना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की ओर से गट्टू डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इसकी बिक्री व इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत को सामने ला दिया है।