{"_id":"6a94959e31f4e1fa0107fa3a","slug":"youth-dies-after-drowning-in-pond-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159730-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बौंदकलां निवासी 30 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दीपक अपने साथी सोनू के साथ खेतों में स्प्रे करने के लिए गया था। इसी दौरान वह नेशनल हाईवे के पास स्थित एक तालाब पर पहुंचे। वहां पर सोनू नहा रहा था तब दीपक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
दीपक को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए बौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दादरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की कार्रवाई शुरू की। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि मृतक के चाचा के बेटे सुरजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दीपक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।