{"_id":"6a9496b614a6e2865a08d019","slug":"theft-of-45-lakh-rupees-after-breaking-locks-at-advocates-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1897937-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता के घर के ताले तोड़कर 45 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता के घर के ताले तोड़कर 45 लाख की चोरी
Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
दीवार पर मिले फुटप्रिंट और कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता अनघ शुक्ला के घर से चोरों ने करीब 45 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार रक्षाबंधन पर बाहर गया था। रविवार सुबह लौटने पर मेनगेट और कमरों के ताले टूटे मिले।
अनघ के मुताबिक, वह 22 अगस्त को जरूरी काम से दिल्ली गए थे। 25 अगस्त को पत्नी शिवा सीतापुर मायके चली गईं। 26 अगस्त की रात बड़े भाई अलख, बहन प्रिया और माता-पिता भी दिल्ली-एनसीआर चले गए। रविवार सुबह करीब 9:20 बजे लौटे तो घर का सामान बिखरा था और दो कमरों के बेड के गद्दे हटे मिले। चोर पूजा कक्ष की अलमारी के लॉकर काटकर करीब 43 लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये नकद ले गए।
दीवार पर मिले फुटप्रिंट
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। फोरेंसिक टीम को मकान की दीवार पर फुटप्रिंट मिले हैं। अधिवक्ता ने दोपहर करीब 1:30 बजे थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घर के सामने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की पहचान के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।