फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मामा की शादी में बारात आए मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत

मामा की शादी में बारात आए मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 20 Jun 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मामा की शादी में बारात आए मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत
रूपईडीह (गोंडा)। अपने मामा की शादी में बारात आए भांजे को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह घटना गोंडा-बहराइच मार्ग के मुंडेरवा कला गांव के पास की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मुण्डेरवा कलां गांव के विशंभर तिवारी ने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्री की शादी थी। जिसकी बारात बहराइच जनपद के गांव रायपुर थैलिया थाना हल्दी से आई थी। बारात प्राथमिक विद्दालय मुंडेरवा कलां में ठहरी थी। लगभग रात दस बजे दूल्हा कुलदीप का भांजा बसंत कुमार (8) पुत्र पूरन शुक्ला गोंडा-बहराइच सड़क को पार करने लगा इतने में गोंडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर मृतक के चाचा प्रहलाद कुमार दीक्षित ने दिया है। जिस पर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed