फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाढ़ क्षेत्र में 24घंटे कैंप करेंगे तहसीलदार-एसडीएम

बाढ़ क्षेत्र में 24घंटे कैंप करेंगे तहसीलदार-एसडीएम

Fri, 11 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्र में 24घंटे कैंप करेंगे तहसीलदार-एसडीएम

विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्र में 24 घंटे कैंप करेंगे तहसीलदार-एसडीएम
गोंडा। डीएम जेबी सिंह ने बाढ़ प्रभावित करनैलगंज की उपजिलाधिकारी अर्चना वर्मा को बाढ़ क्षेत्र में 24 घंटे कैंप के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो मजिस्ट्रेटों को तत्काल प्रभाव से बाढ़ क्षेत्र में संबद्ध कर दिया है, जो बाढ़ पीड़ितों को सभी राहत सामग्रियां पहुंचाने के अलावा बाढ़ क्षेत्र की हरेक गतिविधि को संचालित कराएंगे। डीएम ने कर्नेलगंज व तरबगंज में बाढ़ की विभीषिका के दृष्टिगत तहसीलदार राम नरायन वर्मा व मदन मोहन गुप्ता नायब तहसीलदार मनकापुर तथा सत्यपाल प्रसाद नायब तहसीलदार गोंडा को अग्रिम आदेशो तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य के लिए उपजिलाधिकारी करनैलगंज के साथ संबद्ध करते हुए निर्देशित किया है कि उपजिलाधिकारी करनैलगंज के निर्देशानुसार बाढ़ राहत कार्यों का सम्पादन कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त तहसीलदार व नायब तहसीलदार करनैलगंज भी 24 घण्टे बाढ़ क्षेत्र में उपलब्ध रहेगें तथा हर बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री वितरित कराना सुनिश्चित करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed