फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 house burned, two teenagers Scorched

15 घर जले, दो किशोरियां झुलसीं

Wed, 27 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
15 house burned, two teenagers Scorched
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
परसपुर के रमईपुर त्योरासी गांव में बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस के 13 घर जलकर राख हो गए। वहीं आग बुझाने में गांव की दो किशोरियां भी झुलस गईं। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव के कानूनगो/लेखपाल राजेन्द्र कुमार के मुताबिक आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं रुपईडीह व परसपुर क्षेत्र में आग से दो लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया। बताते हैं कि परसपुर के रमईपुर त्योरासी गांव में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


तेज हवा के चलने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गांव में रहने वाली मालती, नेवाज, दुखी, मुबारक, मोहर्रम, नबीआलम, छेदी, विजय प्रताप, तेज प्रताप, भानू, मनीराम व स्वराज सहित 13 लोगों के फूस के घरों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। गांव वालों ने आग लगने की सूचना तत्काल फायरब्रिगेड को भी दी और ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने में लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी सूचना के घंटो बाद भी न तो फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, न ही इलाकाई पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान। जिससे ग्रामीणों को खुद ही आग पर काबू पाना पड़ा। वहीं आग लगने के दौरान घर में रखे सामान को बाहर निकालने और आग बुझाने में शबीना (17) पुत्री मुबारक व सुगनी (16) पुत्री मोहर्रम अली झुलस गईं।

जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेखपाल का चार्ज पाए गांव के कानूनगो राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। उनके मुताबिक आग लगने से गांव में रहने वाले 13 लोगों के घर जले हैं। आग से इन लोगों को करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 


वहीं खरगूपुर थाना के पठानाजोत गांव में मंगलवार रात विद्युत खंभे से निकली चिंगारी से गांव निवासी संगम लाल के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से संगम लाल का पूरा घर जल गया। वहीं परसपुर के गलिबहा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें अनिल पुत्र जगतपाल सिंह का छप्पर, थ्रेसर सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed