फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खेत में कीचड़ में लिपटा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

खेत में कीचड़ में लिपटा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खेत में कीचड़ में लिपटा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
कीचड़ में लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


गोंडा। थाना छपिया क्षेत्र के खपरीपारा गांव के एक खेत में शुक्रवार की सुबह कीचड़ पर लिपटा हुआ एक मजदूर शव पड़ा मिला। मजदूर गुरुवार सुबह अपने घर से निकला था।

ग्रामीणों ने मजदूर की हत्या की आशंका जताई है। 12 साल पहले मजूदर के के छोटे भाई की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना छपिया क्षेत्र के बखरवा गांव के रहने वाले जेठू ने बताया कि उसका 45 वर्षीय बेटा माधव मजदूरी करता था। वह गुरुवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो माधव की पत्नी गीता देवी ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल किया। मगर काल रिसीव नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह खपरीपारा गांव के पास सरसों के खेत में कीचड़ में लिपटा हुआ संदिग्ध हालात में मिला।

उधर से गुजर रहे खपरीपारा गांव के एक व्यक्ति ने खेत में शव पड़ा देखा तो गांव वालों को इसकी सूचना दी। जेठू ने बताया कि शव पड़ा होने की सूचना पर वह भी बेटे की तलाश में परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे तो शव उनके बेटे माधव का था।

ग्रामीणों के साथ ही जेठू ने माधव की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष छपिया बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

जेठू ने बताया कि उसके पांच बेटों में माधव सबसे बड़ा था। उसके बाद खेलई, राम अजोर, रामकुबेर व मोहित हैं। जेठू के मुताबिक उसके बेटे खेलई यानि माधव के छोटे भाई की जमीन विवाद में 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी। तभी से वह बेेेटों को लेकर चिंतित रहता है।


माधव की हत्या की गई है या उसकी मौत हुई, इसकी सच्चाई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। मगर माधव की मौत से उसके बेटे सूरज और कुवंर व बेटी प्रिया और मनीषा के सिर से पिता का साया उठ गया। माधव की पत्नी गीता देवी व बच्चों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed