{"_id":"d98c3935f96bad91007e99cf4bc178e8","slug":"13-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 आरोपी गिरफ्तार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बुधवार शाम शहर के उतरौला रोड पर हुए पथराव व आगजनी से छह घंटे तक पूरा शहर आग में सुलगता रहा। अराजकतत्वों को रोकने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस के सामने ही अराजकतत्व लोगों की दुकानें लूटते व फूंकते रहे।
उतरौला रोड से लेकर चौक बाजार के बीच जगह-जगह भीड़ में छिपे अराजकतत्व पथराव करते रहे, लेकिन उन पर लाठी चलाने को पुलिस के हाथ नहीं उठे। इससे माहौल बिगड़ता रहा। देर रात पुलिस अधिकारियों ने जब शहर में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी लगा दी, तब अमन कायम हो सका।
देर रात नगर कोतवाली पुलिस ने दो और दो दुकानदारों समेत तीन लोगों ने कोतवाली में पांच मुकदमे आगजनी, तोड़फोड़, बलवा व जानलेवा हमले के दर्ज कराए। उपद्रव के बाद हरकत में आई पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उपद्रव करने वाले अन्य लोगों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव व आगजनी कर शहर का माहौल बिगाड़ने व पुलिस पर हमला करने के मामले में नगर कोतवाल शिवपति सिंह ने बुधवार देर रात राधा कुंड मोहल्ले के रहने वाले अमित वर्मा, उसके भाई मिंटू वर्मा, अहिरान मोहल्ले के शमीम सेठ, महराजगंज के लल्ला, राधा कुंड के जमील व रकाबगंज निवासी मोहम्मद तारिक व उसके बेटे सारिक के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, आगजनी, जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसी मामले में चौकी प्रभारी पांडेय बाजार राजेश कुमार सिंह ने राधाकुंड के रहने वाले पिंकू वर्मा, इस्लाम, छावनी मस्जिद निवासी कल्लू, राजेंद्र नगर के राजेश कुमार, साहबगंज के असगर अली, राजा साहब कोठी के निवासी गोले गुप्ता के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, आगजनी, जानलेवा हमला, धमकी की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई है।
इसी तरह महराजगंज के रहने वाले रेहान अहमद, कृष्णा मार्केट के हरिप्रकाश गुप्ता व बाबू साहू ने नगर कोतवाली में अराजकतत्वों के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर नामजद सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पथराव व आगजनी में शामिल अन्य अराजकतत्वों की पहचान कराई जा रही है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।