फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की कटकर मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की कटकर मौत

Sat, 19 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की कटकर मौत

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की कटकर मौत

गोंडा। डायल 100 पर तैनात दरोगा की शुक्रवार की देर रात मनकापुर कोतवाली के समीप रेल क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरोगा के मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद दरोगा के शव का शहीद स्मारक स्थल पर सलामी दी गई।
विज्ञापन


मनकापुर में डायल 100 में तैनात दरोगा हरेराम सिंह (57)की कोतवाली के समीप रेलवे क्रॉसिंग गेट सख्या 245 एसपीएल के पास लोकमान्य तिलक अप ट्रेन की चपेट में आने शुक्रवार देर रात कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन नसीम अहमद ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

दरोगा हरेराम सिंह देवरिया जनपद के थाना भटनी क्षेत्र के दादर टोला के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक वह डायबिटीज से पीड़ित थे। उनका दिल्ली एम्स में काफी दिनों से इलाज चल रहा था।


वह चिकित्सा अवकाश से वापस लौटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दरोगा को पुलिस लाइन के शहीद स्मारक स्थल पर सलामी देने के बाद शव का उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।

इस दौरान एसपी आरपी सिंह, एएसपी ह़देश कुुमार, सीओ सिटी महावीर सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed