फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   90 लाख की बकाएदारी पर टैक्सी स्टैंड का ठेका निरस्त

90 लाख की बकाएदारी पर टैक्सी स्टैंड का ठेका निरस्त

Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
90 लाख की बकाएदारी पर टैक्सी स्टैंड का ठेका निरस्त

विज्ञापन
90 लाख के बकाए पर टैक्सी स्टैंड का ठेका निरस्त

गोंडा। शहर में टैक्सी स्टैंड का ठेका नगर पालिका परिषद ने निरस्त कर दिया है। बकाया 90 लाख रुपये की धनराशि जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

साथ ही ठेका लेने वाले ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। बकाया 90 लाख रुपये की धनराशि की वसूली के लिए अधिशाषी अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

शहर में टैक्सी स्टैंड पर ठहराव शुल्क की वसूली के लिए 2017 में नगर पालिका परिषद ने नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया था। इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नीलामी की गई थी।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के रेहरवा गां के रहने वाले भोलेंद्र प्रताप सिंह ने 1.64 करोड़ रुपये की बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया था। भोलेंद्र ने करीब 80 लाख रुपये की धनराशि जामा की थी। शेष धनराशि जमा करने के लिए उसे दिसंबर 2017 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्तों के मुताबिक इस अवधि तक पूरी धनराशि नगर पालिका परिषद के खाते में जमा की जानी थी। मगर ठेकेदार ने समय सीमा के भीतर बकाया 84.54 लाख रुपये की धनराशि नही जमा की। स्टांप शुल्क के रूप में बकाया 5.85 लाख रुपये भी ठेकेदार ने नहीं जामा किए।


नगर पालिका परिषद ने कई बार ठेकेदार को नोटिस जारी कर बकाया धनराशि जम करने की हिदायत दी मगर उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस पर सोमवार को उसका ठेका निरस्त कर दिया गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि टैक्सी व टैंपों स्टैंड का ठेका निरस्त कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है और उसकी धरोहर राशि को जब्त कर लिया गया है।

साथ ही बकाया धनराशि की वसूली के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। स्टैंड के ठेके की नीलामी की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed