फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime gonda dead body

गोंडा: ओमप्रकाश के शव को नदी में फेंकने का था इरादा

Thu, 16 Feb 2023 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime gonda dead body
गोंडा। खेत की रखवाली करने गए ओमप्रकाश यादव को गोली मारने के बाद आरोपी उसे बाइक पर लादकर पास की सरयू नदी में फेंकने जा रहे थे। परिवार वाले पहुंचे तो उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सालिक राम को बुधवार को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के कटरा भोगचंद गांव के मजरे टेढ़ी पुलिया का रहने वाला ओमप्रकाश यादव (22) अपने चचेरे भाई विष्णु यादव व राहुल यादव के साथ दुर्गागंज माझा स्थित खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। वहां पहले से गांव के चन्द्रेश यादव व नन्हें भी खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही सालिकराम व मुलायम भी बाइक से पहुंच गए।
विज्ञापन

विष्णु यादव ने बताया कि सालिकराम समेत चारों उसके भाई ओमप्रकाश को 200 मीटर दूर सुनसान स्थान पर बुला ले गए और अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर राहुल दौड़कर वहां पहुंचा। आरोप है कि किसी बात पर आपस में हुई कहासुनी के दौरान सालिकराम ने ओमप्रकाश की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और गोली मारने की धमकी दी। राहुल ने रोकने का प्रयास किया। तब तक सालिकराम ने ओमप्रकाश कर गोली मार दी। राहुल को भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि गोली मारने के बाद ओमप्रकाश को सालिकराम और मुलायम ने बाइक पर लाद लिया और पास की सरयू नदी में फेंकने जा रहे थे। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर परिवार के और लोग पहुंचे तो दोनों ओमप्रकाश को छोड़कर भाग निकले। दोनों के साथ ही आरोपी चंद्रेश व नन्हे भी भाग निकले।

सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी ने बताया कि मुख्य आरोपी सालिकराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed