{"_id":"69385f268ff1c734fc089bdb","slug":"cousin-brother-also-arrested-in-the-murder-of-basti-resident-girl-gonda-news-c-100-1-slko1028-148548-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बस्ती निवासी युवती की हत्या में ममेरा भाई भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बस्ती निवासी युवती की हत्या में ममेरा भाई भी गिरफ्तार
Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बस्ती निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने ममेरे भाई अखिलेश उर्फ मुस्कान निवासी सेमरा मुस्तहकम थाना दुबौलिया, बस्ती को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। युवती की मां व भाई को पुलिस 30 नवंबर को ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि तरबगंज के सिक्रेटरीपुरवा व कंचनपुर के पास पीडी बंधे पर 23 दिन पहले एक युवती का शव मिला था। छानबीन के पता चला कि युवती को किसी युवक से फोन पर बात करते समय भाई ने पकड़ लिया था। पीटने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर बोरे में भरकर उसने कार की डिकी में रखा। इसके बाद मां के साथ कार से मामा के घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में दोनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद ममेरे भाई अखिलेश उर्फ मुस्कान के साथ शव को कार से ले जाकर बंधे पर फेंककर भाग निकले थे। पुलिस ने युवती के भाई मनीष एवं मां निर्मला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को तरबगंज पुलिस ने घटना में शामिल ममेरे भाई अखिलेश उर्फ मुस्कान को धौरहराघाट से गौहानी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)