{"_id":"6935bf7aa620055db104e925","slug":"couples-will-take-rounds-only-after-biometric-attendance-gonda-news-c-100-1-gon1003-148438-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही फेरे लेंगे जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही फेरे लेंगे जोड़े
Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद जोड़े। फाइल फोटो
गोंडा। जिले के शहीद आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें गोंडा सदर, करनैलगंज और तरबगंज के जोड़े बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ ही फेरे लेंगे। धार्मिक रीति-रिवाज के साथ ही शादी संपन्न कराई जाएगी। जोड़ों के विवाह में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आवेदक जोड़े की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए टॉमसन और एआरपी इंटर कॉलेज मनकापुर का चयन किया गया है। जोड़ों को दिए जाने वाली वैवाहिक सामग्री के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टॉमसन इंटर कॉलेज में कुल 511 जोड़े शामिल होंगे।
ब्लॉक स्तर से उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूची विभाग को सौंप दी है। इसमें तीन तहसील क्षेत्र में आने वाले रुपईडीह, कटरा बाजार, परसपुर, बेलसर, करनैलगंज और तरबगंज समेत अन्य ब्लॉकों के आवेदक जोड़े शामिल होंगे। पहली बार बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद जोड़े एक-दूसरे को वरमाला डालेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ ही जोड़ाें के परिजन व रिश्तेदार शामिल होंगे। भव्य आयोजन के लिए सांसद, विधायक के साथ ही संभ्रांत लोगों को सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वरमाला के लिए स्टेज आदि बनाया जाएगा। जोड़ों के धार्मिक रीति-रिवाज के विवाह व निकाह आदि संपन्न कराया जाएगा। विभाग की ओर से तैयारी की गई है।
विज्ञापन
मनकापुर में भी 250 से अधिक जोड़े लेंगे फेरे
अधिकारियों ने बताया कि मनकापुर के आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 250 से अधिक जोड़े फेरे लेंगे। इसमें भी जिलेभर के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। वहीं, छपिया, मनकापुर और बभनजोत आदि ब्लॉकों के आवेदक जोड़े शामिल होंगे। इसके लिए भी विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले को 727 जोड़े के सामूहिक विवाह का लक्ष्य मिला है। शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाएगा।