फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Counting of votes for Gonda and Kaiserganj Lok Sabha seats will be held in three districts

Gonda News: तीन जिलों में होगी गोंडा व कैसरगंज लोकसभा सीट के वोटों की गिनती

Fri, 24 May 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Gonda and Kaiserganj Lok Sabha seats will be held in three districts
गोंडा के नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेतीं डीएम नेहा शर्मा। - संवाद
गोंडा। कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट के वोटों की गिनती तीन जिलों में होगी। इसके लिए प्रशासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 27 मई को कलेक्ट्रेट में प्रशासन के अधिकारियों की प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी। चार जून को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन


कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए गत 20 मई को पांचवें चरण में कटरा बाजार, करनैलगंज और तरबगंज के अलावा बहराइच के कैसरगंज और पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गोंडा लोकसभा सीट के लिए गोंडा सदर, मेहनौन, मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा बलरामपुर की उतरौला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट दिया है।
विज्ञापन

आगामी चार जून को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। वोटों की गिनती से पूर्व 27 मई को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में प्रशासन-प्रत्याशियों के बीच बैठक की जाएगी। गोंडा सदर, मेहनौन, मनकापुर, गौरा, कटराबाजार, तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती बहराइच रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति इमलिया गुरुदयाल में होगी। वहीं, कैसरगंज व पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर बहराइच में होगी। गोंडा लोकसभा के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती कृषि उत्पादन मंडी समिति बलरामपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गोंडा व कैसरगंज लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद ईवीएम नवीन गल्ला मंडी के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखवाई गई हैं। शुक्रवार को डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed