{"_id":"69c6c2ed8362aea27b0dc16e","slug":"construction-of-an-overbridge-in-subhagpur-and-a-new-bridge-in-itiyathok-gonda-news-c-100-1-slko1026-155025-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सुभागपुर में ओवरब्रिज व इटियाथोक में नए पुल का हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सुभागपुर में ओवरब्रिज व इटियाथोक में नए पुल का हो निर्माण
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सुभागपुर में ओवरब्रिज और इटियाथोक में बिसुही नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग की है।
विदेश राज्यमंत्री ने अपने पत्र में गोंडा-बलरामपुर मार्ग (एनएच-330) पर सुभागपुर बाजार स्थित रेलवे समपार संख्या-158 पर लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर जिला मुख्यालय, चीनी मिल समेत कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। समपार बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है, जिससे आमजन, छात्रों, व्यापारियों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद ने कहा कि यहां ओवरब्रिज बनने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने इटियाथोक में बिसुही नदी पर बने पुराने पुल की जर्जर स्थिति को भी गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुल संकरा और जर्जर हालत में है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विदेश राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित कर सुभागपुर में ओवरब्रिज तथा इटियाथोक में बिसुही नदी पर नए पुल के निर्माण/पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।