फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen protested and arrested

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी

Fri, 19 Jul 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested and arrested
गोंडा के महारागंज स्थित कांग्रेस भवन से महाराजगंज तिराहे पर सीएम का पुतला फूंकने जाते कांग्रेसी - फोटो : GONDA
गोंडा। सोनभद्र में मारे गये लोगों के परिवारीजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में प्रशासन की ओर से रोके जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। शाम को पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। पुलिस के पहुंच जाने पर पार्टी कार्यकर्ता सीएम का पुतला नहीं फूंक सके।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में कुछ लोगों के मारे गये लोगों से पार्टी महा सचिव प्रियंका गांधी को वहां के जिला प्रशासन की ओर से रोक दिया गया था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंकने के लिए लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छीन लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध में गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को महराजगंज पुलिस चौकी में बैठा दिया बाद में पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। इस मौके पर अरविन्द सिंह, सुभाष पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार दूबे, अब्दुल रहमान, रघुपति त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक प्रदुम्न शुक्ल, अमरजीत सिंह, ओबैदुर्रहमान, इमरान आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed