फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress gonda meeting

Gonda News: माकपा जिला सचिव कांग्रेस में शामिल

Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
congress gonda meeting
बैठक को संबो​धित करते कांग्रेसी नेता।
गोंडा। शहर के महराजगंज स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सैफ अली नकवी ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव राजीव कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उनके साथ प्रदेश महासचिव सोहेल अख्तर भी रहे।
विज्ञापन

जिले के कांग्रेसियों से सोमवार को लखनऊ में आहूत राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील की। इस दौरान शिव कुमार दुबे, जलील अहमद खान, रफीक रैनी, प्रमोद मिश्रा, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जफर, अशफाक मोहम्मद, अहमद फारुकी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अरविंद सिंह, डीएन फारुकी, मोहम्मद जमील खान, सैयद अब्दुल मुजीब, इमरान खान, ओपी शर्मा, हरिराम वर्मा, पंकज चौधरी, डॉ. सद्दाम हुसैन, विवेकानंद शुक्ल, ओपी शर्मा व अमित शुक्ल रहे।
विज्ञापन


सीपीएम ने की पार्टी से बर्खास्तगी
सीपीएम की जिला कमेटी ने राजीव सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से बर्खास्त कर दिया। ये फैसला जिला सचिव मंडल व जिला कमेटी की तत्काल ऑनलाइन बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव मंडल के सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि राजीव कुमार का यह फैसला पार्टी के खिलाफ और आम जनता की भावनाओं व आंदोलन पर कुठाराघात है। कामरेड स्वामीनाथ, मोहर्रम अली, आशीष सिंह, कृष्ण नारायण वर्मा व अन्य साथियों ने जिला सचिव के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed