फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chowk will get the gift of parking

Gonda News: शहर के चौक को मिलेगी पार्किंग की सौगात

Thu, 22 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Chowk will get the gift of parking
संवाद न्यूज एजेंसीगोंडा। अब शहर के चौक बाजार में लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। खरदारी के लिए बाजार आने वालों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका परिषद गोंडा के बोर्ड की बैठक में 58.74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। जिसमें विकास कार्य कराएं जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने वर्ष 2022-2023 के आय व्यय का ब्यौरा रखा। इसके बाद नए वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों के लिए तय कार्ययोजना पर चर्चा हुई। पूरे साल में 58.74 करोड़ के खर्च का अनुमान बताया। इसके लिए 59.20 करोड़ के बजट होने की बात कही। जिसमें कई तरह के आय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक क्षेत्र में आम लोगों की समस्या को देखते हुए चुंगीनाका मैदान में पार्किंग स्थल बनाने, जिगरगंज मोहल्ला स्थित पालिका के मुख्य कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए कैंटीन, कांशीराम कॉलोनी पंतनगर में मिट्टी पटाई कार्य, जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था के लिए उपकरणों के खरीद पर चर्चा हुई। बोर्ड की बैठक में 26 प्रस्ताव आए। जिसमें से 21 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार, निरीक्षक संदीप तिवारी, सारिफ काजी, राहुल आनंद, गिरधर श्रीवास्तव, फराज काजी, नितेश राठौर, कमला प्रसाद तिवारी समेत सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed