फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child missing from emergency ward of Gonda medical college woman had come to see relative police investigation

UP News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से मासूम लापता, रिश्तेदार को देखने आई थी महिला; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 09:05 PM IST
सार

गोंडा में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से मासूम लापता हो गया। महिला रिश्तेदार को देखने आई थी। इसी समय बालक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Child missing from emergency ward of Gonda medical college woman had come to see relative police investigation
राजा देवी बख्श सिंह मेडिकल कॉलेज में मौजूद लोगों की भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा स्थित राजा देवी बख्श सिंह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से बृहस्पतिवार की शाम तीन वर्षीय मासूम लापता होने की खबर से अफरातफरी मच गई। परिजनों के हंगामे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन


तरबगंज के सिंगहा चंदा गांव निवासी राधिका ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने तीन वर्षीय बेटे अभिनव को लेकर मेडिकल कॉलेज में एक रिश्तेदार को दिखाने आई थी। इमरजेंसी में पहुंचने पर साथ आया बच्चा इमरजेंसी से कहीं गायब हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कहीं पर उसका पता नहीं चला। मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी गई। सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो एक युवक बच्चे को गोदी में लिए खड़ा दिखाई पड़ा। वह युवक कौन है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी आनंद राय, कोतवाल संतोष कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर रही है। सीएमएस दफ्तर में परिजनों से जानकारी ली जा रही है। सीओ का कहना है कि बच्चा लापता होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed