फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chandrabhaga buzzes with Ghonghil's tweet

चंद्रभागा के किनारों पर कलरव कर रहे घोंघिल ं

Tue, 21 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chandrabhaga buzzes with Ghonghil's tweet
गोंडा में हलधरमऊ के चन्द्रभागा नदी के पास पेड़ पर बैठै पंक्षी। - फोटो : GONDA
गोंडा। विकास खंड हलधरमऊ के प्राचीन हनुमान मंदिर बटौरा लोहँगी के पास चन्द्रभागा नदी के तट पर सैकड़ों प्रवासी पक्षी घोंघिल ने डेरा डाल दिया है। नदी के तट पर लगे दर्जनों पेड़ों पर बसेरा बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसको देखने के लिए दूर-दराज से सैलानी आ रहे है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर पर मेला लगता है। इस दिन घोंघिल पक्षी को देखने के लिए काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इस पक्षी को अंग्रेजी में ओपनबिल्ड स्टार्क कहा जाता है। यह एक वृहदाकर पक्षी है जो पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। यह पक्षी थाईलैंड, चीन, वियतनाम, रूस आदि देशों में भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी गर्दन व टांगे, चोंच के मध्य खाली स्थान इसकी मुख्य पहचान है। इसके पंख काले सफेद रंग के होते हैं। प्रजजन के समय अधिक चमकीले हो जाते हैं और टांगे गुलाबी रंग की हो जाती है, इसके बाद रंग हल्का हो जाता है। इनकी चोंच के मध्य खाली स्थान होने से इन्हें ओपनबिल कहा जाता है।

यह पक्षी मांसाहारी है, पेड़ों पर रहने से उसी पर से मल मूत्र त्याग करते है। बारिश में बह कर खेतों में जाता जिससे मिट्टी उपजाऊ हो जाती है। घोंघिल के आने से क्षेत्र के लोगों मे काफी उत्साह है। इन्हें देखने के लिए महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed