{"_id":"604b9f298ebc3ec5446dc0e7","slug":"celebrating-the-elixir-of-independence-like-a-festival-various-programs-were-held-gonda-news-lko569232567","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव की तरह मना आजादी का अमृत महोत्सव, हुए विविध कार्यक्रम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव की तरह मना आजादी का अमृत महोत्सव, हुए विविध कार्यक्रम’
विज्ञापन
गोंडा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए, जिसमें आजादी की वीरगाथा पर आधारित समारोह व देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहा।
डीएम मार्कंडेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी तथा नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने कलेक्ट्रेट से अमृत महोत्सव साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त समाप्त हुई।
इस अवसर पर डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि आजादी के संघर्षों की याद दिलाने वाला यह क्षण अत्यंत ही गौरवमयी पल है। इस अवसर पर हम सब उसकी महत्ता को समझें और यह संकल्प लें कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत को सशक्त बनाने के लिए अपना बेहतर योगदान देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम स्थल के बाहर सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन को सुनाया गया। इसके साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव की लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
फिल्म में आजादी की लड़ाई के तमाम किस्से और महापुरुषों की वीरगाथाओं की झलकियां थी। साबरमती आश्रम अहमदाबाद में हो रहे देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण हुआ, जिसको देखने के प्रति लोग काफी उत्साहित दिखे। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने इतिहास के बारे में जानें व सीख लें।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ियों को बताया, उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। हमें अपने इतिहास के बारे में जानने और उससे सीख लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर विद्यालयों में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता के का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन गांधी पार्क में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान जीजीआईसी प्रिंसिपल गीता तिवारी, ईओ विकास सेन, डीओ पीआरडी सहित अन्य अधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।