फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against railway contractor for sand theft, police engaged in investigation

Gonda News: रेलवे ठेकेदार पर बालू चोरी का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case registered against railway contractor for sand theft, police engaged in investigation
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बसहिया गज्जूपुरवा में मिट्टी खनन की जगह बालू की खुदाई करने का आरोप है। पुलिस ने खान निरीक्षक की तहरीर पर रेलवे ठेकेदार व फर्म आरपी सिंह एंड कंपनी पर चोरी व खनिज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि ग्राम बसहिया गज्जूपुरवा करनैलगंज में साधारण मिट्टी खनन के लिए आरपी सिंह एंड कंपनी को 11 हजार घन मीटर की अनुमति दी गई थी। ऐसे में सूचना मिली कि मिट्टी की अनुमति लेकर बालू खोदाई की जा रही है। मौके पर जांच की गई तो बालू खनन होते पाया गया। आनन-फानन खान निरीक्षक ने करनैलगंज पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि जांच में पता चला कि 11 हजार घन मीटर के स्थान पर 6,853 घन मीटर ही खनन किया गया था। कुल मिलाकर 405 घन मीटर बालू निकाला गया है। पुलिस ने आरपी सिंह एंड कंपनी निवासी इंदिरा नगर मुंशी पुलिया लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed