फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of culpable homicide on the Si and six constables

Gonda News: दारोगा और छह सिपाहियों पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide on the Si and six constables
गोंडा। भूमि घोटाले के आरोपी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव के पुलिस हिरासत में एसिड पीने और अस्पताल में दम तोड़ने के मामले में आरोपी उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी व छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता पांच दिन से आंदोलन कर रहे थे। इस पर शनिवार को मृतक के भाई पवन श्रीवास्तव की तहरीर पर नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के गायत्रीपुरम निवासी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव भूमि घोटाले के मामले में आरोपी थे। कोतवाली नगर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी ने 10 मई 2023 को रामपुर जिले से उन्हें गिरफ्तार किया था। 12 मई को पुलिस टीम राजकुमार को लेकर गोंडा पहुंची तो उन्होंने जेल जाने के डर से एसिड पी लिया। पुलिस ने राजकुमार को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने ही राजकुमार को लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई पवन श्रीवास्तव का आरोप है कि डाॅक्टरों की सलाह को दरकिनार कर राजकुमार को जबरन डिस्चार्ज कराकर पुलिस उन्हें 14 मई को फिर गोंडा ले आई और रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। मगर राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने लेने से इंकार करते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान 16 मई को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रजनीश द्विवेदी व पांच-छह अज्ञात पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पवन ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को बताते हुए एसपी और नगर कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। एसपी ने आरोपी चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित तो कर दिया था मगर केस नहीं दर्ज हुआ था। साथी अधिवक्ता की मौत से आक्रोशित वकीलों ने आंदोलन छेड़ दिया और पांच दिन तक लगातार धरना-प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग करते रहे।
मामले में दबाव बढ़ता देख एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया। इसके बाद शनिवार को सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रहे रजनीश द्विवेदी व छह अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और जान से मारने की धमकी की देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव की पुलिस अभिरक्षा के दौरान मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को पांचवें दिन न्यायिक कार्य नहीं किया और आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने व मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। बार एसोसिएशन के भवन में आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने की। संचालन महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल व संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, केके पांडेय, बिंदेश्वरी दूबे, रवि प्रकाश पांडेय, मनोज सिंह, श्रीकांत पांडेय, राम बुझारथ द्विवेदी, रितेश यादव, सुनील पांडेय, विनय मिश्र, लालबिहारी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed