{"_id":"6845cebb01654b92420a0cd9","slug":"case-filed-against-wife-and-man-in-case-of-death-of-a-man-who-returned-from-dubai-gonda-news-c-100-1-gon1003-138957-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुबई से लौटे युवक की मौत मामले में पत्नी व युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुबई से लौटे युवक की मौत मामले में पत्नी व युवक पर मुकदमा
Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। पांच माह पहले दुबई से लौटे सिंगहाचंदा निवासी राकेश (25) की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के 11वें दिन मां फूलमती की तहरीर पर पत्नी रीमा व गांव के ही विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फूलमती ने आरोप लगाया कि इकलौता बेटा राकेश परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में रहता था। इस दौरान बहू रीमा की गांव के ही विकास से नजदीकी हो गई। जानकारी होने पर बेटे राकेश ने विरोध जताया मगर दोनों नहीं माने। एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते रहे। इसी से परेशान होकर राकेश घर से निकल गया। गत 27 मई को गांव के ही पंचायत भवन के सामने शीशम के पेड़ से राकेश का शव लटका मिला। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
फंदे से लटका मिला युवक का शव
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली के केशवपुर पहड़वा निवासी तुलसीराम (28) का शव घर से कुछ दूरी पर बाग में शीशम के पेड़ से लटका मिला है। पिता स्वामीनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को तुलसीराम पत्नी के साथ ससुराल से लौटने के बाद मौसी के यहां टेपरा गांव चले गए। वहां से लौटने के बाद देर रात घर से कुछ दूरी पर उनका शव पेड़ से लटका मिला। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छानबीन शुरू की गई है। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं। (संवाद)