{"_id":"5e52a5078ebc3ef3f16c6a1e","slug":"case-against-three-secretaries-in-paddy-purchase-scandal-gonda-news-lko510175744","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद घपले में तीन सचिवों के विरुद्व मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद घपले में तीन सचिवों के विरुद्व मुकदमा
विज्ञापन
गोंडा। जिले में धान खरीद में घपले का मामला सामने आया है। एसडीएम तरबगंज की जांच में तीन क्रय केन्द्रों पर घपला उजागर हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर परसपुर थाने में क्रय केन्द्र संचालक के तीन सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। परसपुर के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि समिति के जिला प्रबंधकों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी शुरु हो गई है।
जिले में धान की खरीद के लिए सहकारी समितियों को भी केन्द्र आवंटित किए गए थे। धान खरीद की हुई जांच में अनियमितता मिलने पर अब एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई हुई है। यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ के जिला प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने परसपुर थाने में साधन सहकारी समिति त्योरासी के सचिव प्रवीण शुक्ल के विरुद्व मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि धान खरीद में नियमों के खिलाफ कार्य किया है और खरीद में गोलमाल किया है। इसी तरह उन्होने साधन सहकारी समिति लिमिटेड गजसिंहपुर के सचिव उपेन्द्र मिश्र के विरुद्व भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीसीयू के जिला प्रबंधक जितेन्द्र कुमार वर्मा ने साधन सहकारी समिति लिमिटेड भौरीगंज व बहुवन मदार माझा के सचिव अकबाल बहादुर सिंह के विरुद्व मुकदमा धान खरीद में घपले का दर्ज कराया है। अब मामले की जांच शुरु हुई है और इसमें अभी कई और लोगों की गर्दन फंसने की संभावना है।