{"_id":"683de3242b7ab7ea390cf3e8","slug":"case-against-11-people-including-doctor-gonda-news-c-100-1-gon1001-138715-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डॉक्टर समेत 11 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डॉक्टर समेत 11 लोगों पर केस
Mon, 02 Jun 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दस माह पहले हुई मारपीट के मामले में अब देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी के निर्देश पर कोतवाली नगर में डॉक्टर व फार्मासिस्ट समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यू इंदिरानगर काॅलोनी गरीबीपुरवा निवासी नबी अहमद ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। कहा था कि पांच अगस्त की रात 10 बजे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस पर उसके भाई सद्दाम हुसैन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर कर्मियों ने इलाज के बजाय उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली में सुनवाई न होने पर अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था।
आईजी के आदेश पर मामले की जांच एसपी ने सीओ को सौंपी थी। इसके बाद नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. अजय, डॉ. अतुल मिश्र, फार्मासिस्ट एके आजाद, वार्डबॉय अश्वनी कश्यप समेत छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी फार्मासिस्ट एके आजाद ने बताया कि इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर को गाली देकर अभद्रता किया गया था, जिसको लेकर उनकी ओर से कोतवाली नगर में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में उच्च अधिकारियों से बात कर अपना पक्ष रखा जाएगा। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।