फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car caught fire after collision with tractor-trolley, two friends died

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो दोस्तों की मौत

Thu, 29 Feb 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car caught fire after collision with tractor-trolley, two friends died
गोंडा। गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार पीछे से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इसके बाद कार के इंजन में आग लग गई। हादसे में कार में बैठे डीफार्मा के छात्र व उसके एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जख्मी युवक को राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, वहां से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भाग निकल गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हारीपुर गांव के पास देर रात करनैलगंज की ओर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर की तरफ आ रही थी। इस बीच तेज रफ्तार कार अचानक ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार उसी में फंस गए और इंजन में आग लग गई। कार से लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह टीम के साथ पहुंचे और किसी से तरह आग बुझाई। कार में सवार परसपुर थाना क्षेत्र के मिझौरा गांव निवासी डीफार्मा के छात्र अनुपम पाठक उर्फ गोलू (23) पुत्र माता प्रसाद पाठक तथा कटराबाजार के बमडेरा कंधई पुरवा पूरे संगम गांव निवासी बिंदेश यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूरे संगम गांव निवासी सूरज उर्फ छोटू (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, छोटू की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है।
मृतक अनुपम के रिश्तेदार बब्लू मिश्रा ने बताया कि अनुपम अपने दोस्तों के साथ बुधवार की रात बालपुर चौकी क्षेत्र के कंधईपुरवा गांव से कार लेकर शहर के राजा मोहल्ला नई बस्ती स्थित अपने बुआ के घर जा रहा था। अनुपम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह लखनऊ के बालामऊ के पास स्थित यशराज युनिवर्सिटी से डीफार्मा कर रहा था। अनुपम के पिता माता प्रसाद पाठक गांव में खेती करते हैं। बिंदेश यादव गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था।

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार सड़क हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ दिया। तीसरा साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed