{"_id":"6751e6fb4b973b8b6a0eb55a","slug":"car-burnt-after-overturning-in-a-pit-gonda-news-c-100-1-slko1026-128480-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गड्ढे में पलटने के बाद जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गड्ढे में पलटने के बाद जली कार
Thu, 05 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कुंदुरखी चौराहे पर जली दुर्घटनाग्रस्त कार। - संवाद
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र में दर्जींकुआं-मनकापुर मार्ग पर कुदुरंखी गांव के पास बुधवार रात 11 बजे लग्जरी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसके साथ ही कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक किशोर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कहोबा चौकी प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की भार्गव कॉलोनी गरीबी पुरवा निवासी अमित कुमार दुबे अपने पुत्र मयंक (14) और विपिन यादव व दुर्गेश के साथ बरात में मसकनवा गए थे। लौटते समय किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से ट्रक आने पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार लोग निकले ही थे कि कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जल गई। मोतीगंज थाना प्रभारी अनीता यादव ने बताया कि हादसे में मयंक के पैर व सिर में चोटें आईं हैं। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार कराया जा रहा है।